कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अधिकारियों को कार्य-दायित्व सौंपे है। उन्होंने 6 फरवरी को आयोजित होने वाले लोक कल्याण शिविर हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री काशीराम बडोले को नोडल अधिकारी बनाया है। कलेक्टर ने दिनांक 6 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे ग्राम पंचायत गढताल ग्राम पीपलखोरा तथा ग्राम जसौंदी में सायंकाल 5 बजे को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिये अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे है।
इसी प्रकार दिनांक 7 फरवरी, 2022 को ग्राम चांदनी में प्रातः 11 बजे, मांडवा में दोपहर 12.30 बजे, डवालीखुर्द में दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 3.30 बजे ग्राम असीर में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्रीमति ज्योति शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में कार्य-दायित्व सौंपे है।
