Type Here to Get Search Results !

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया मास्क का वितरण

कटनी. 03 फरवरी - मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशअध्यक्षजिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीशसचिव दिनेश कुमार नोटिया के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पैरालीगल वालेंटियर्स के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मास्क का वितरण किया जा रहा है। पैरालीगल वांलटियर द्वारा मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों को कोविड-19 से बचाव व सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए मास्क का वितरण किया गया।

      पैरालीगल वालंटियर्स ने आमजनों को कोरोना गाईडलाईन का पालन करनेसोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनेमास्क लगानेसैनेटाईजर या साबुन से एक निश्चित अंतराल पर हाथ धोने और कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु शासन द्वारा जारी किए गए अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करने संबंधी जानकारी प्रदान की।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.