Type Here to Get Search Results !

पशुपालन व मत्स्य पालन के प्रकरणों का समय सीमा में करे निराकरण

  शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत पात्र पशुपालन और मछुआ समितियों को केसीसी जारी किये जाने को लेकर विशेष मुहिम जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट के माध्यम से कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में प्रारंभ है। इस सबध में श्री राजीव सोनी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट ने बताया कि 10 फरवरी 2022 को शाखा भानेगाव, किरनापुर के शाखा व समिति प्रबन्धको की बैठक लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी बैंक मुख्यालय उपस्थित रहे।

     श्री सोनी ने बताया कि कालातीत ऋणों की वसूली के लिए हितग्राहियों की जमीन की प्रविष्टि भू-अभिलेख पोर्टल पर करने, क्रिस योजना के नोटिस बनाने एवं सरफेसी एक्ट 2002 के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया ।

डिमांड में अंतर तो होगी कार्यवाही : सोनी सीईओ

     श्री राजीव सोनी प्रभारी सीईओ ने कहा कि यदि समिति व शाखा स्तर पर डिमांड में अंतर पाया जाता है तो कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। कोई भी किसान कालातीत न हो इस हेतु प्रयास किया जावे। इसके अलावा डीएमआर की राशि डीएमआर खाते में जमा हो । यदि ऐसा पाया जाता है तो शाखा प्रबन्धक, समिति प्रबन्धक व अधीनस्थ कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जावेगी। बैठक में निर्देशित किया गया कि समिति के सेविंग खाते में अत्यधिक राशि जमा ना रखे। जमा राशि की एफडीआर बनाकर रखे। इसके अलावा अन्य विषयों पर भी वन टू वन समीक्षा की गई।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.