नर्मदापुरम /10,फरवरी,2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 12 फरवरी को बैतूल जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 की सिंगन क्लिक के माध्यम से दावा राशि का वितरण करेंगे। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया है कि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री जी द्वारा बैतूल जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत दावा राशि का वितरण किया जाएगा। बैतूल से लाईव प्रसारण वेब कास्ट लिंक के माध्यम से प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी किया जाएगा। नर्मदापुरम जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मंडी समिति नर्मदापुरम प्रांगण में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के जनप्रतिनधिगण, कृषक सहभागिता करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कृषकों के साथ कृषि वैज्ञानिक संवाद, जनप्रतिनिधियों को उद्बोधन, मंच से फसल बीमा प्राप्त 10 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण, मूँग बीज मीनिकिट वितरण किया जाएगा।
उप संचालक कृषि ने जिले के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।
