विदिशा, दिनांक 12 फरवरी 2022
विदिशा जिले की शासकीय संस्थानों में औषधि पहुंचाने के लिए नवीन व्यवस्था क्रियान्वित की गई है। जिसका लाभ मिलने पर अब सीधे दवाइयां ब्लॉक मुख्यालय से आरबीएस के वाहनों द्वारा फोकल प्वाइंटों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजी जाएंगी।
डिलीवरी वाय द्वारा हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर औषधि पहुंचाई जाएंगी। इस प्रणाली की शुरुआत हुई है। दवाओं की नवीन वितरण व्यवस्था के तहत मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय परिसर से जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशुतोष घूटे ने औषधी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
