विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि हम कृतज्ञ है आभार व्यक्त करते हैं
विधायक डा सीतासरन शर्मा ने मुख्यमंत्री जी ने हमारे क्षेत्र के लिए बहुत कुछ दिया है। शहर का नाम नर्मदापुरम नाम किया है हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं। 700 करोड़ दिए थे जिससे सेठानी घाट की खोह भरवाई है। 100 वर्ष के लिए सुरक्षित हो गया है। रसूलिया का ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया। सीएम राइज स्कूल दिया है। भौतिक उन्नति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दशहरा मैदान का भी डीपीआर बन चुकी है। इटारसी में बस स्टेंड और सब्जी मंडी भी तैयार हो रही है। भौतिक उन्नति के साथ सांस्कृतिक विरासत के रूप में गौरव अापने दिया है। मां नर्मदा की कृपा से कृत कृत हुए हुए हैं। क्षेत्र में अनेक पुलाें का निर्माण मुख्यमंत्री ने कराया है।
