विदिशा, दिनांक छह फरवरी 2022
अन्नोत्सव का आयोजन सोमवार सात फरवरी को बिना किसी प्रकार के शासकीय समारोह का आयोजन ना करते हुए जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानो से पात्र हितग्राहियों को राशन सामग्री का वितरण नियमित प्रक्रिया अनुसार नोडल अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव के द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश में छह एवं सात फरवरी को राजकीय शोक घोषित किया गया है इस अवधि में कोई शासकीय आयेजन समारोहपूर्वक नहीं किए जाएंगे।
गौरतलब हो कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को रियायती दर पर नियमित एवं पीएमजीकेएवाय की निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री शासकीय कर्मचारियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने एवं उचित मूल्य दुकान पर पर्याप्त मानिटरिंग के लिए प्रत्येक माह की सात तारीख को अन्नोत्सव का आयोजन जारी निर्देशो के अनुरूप संपादित होता है।

