कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019-20 में चयनित 15 ग्रामों के वीडीपी अनुसार प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे किन्तु पांच ग्रामों के प्राक्कलन अप्राप्त हैं जिन जनपदों के प्राक्कलन अप्राप्त हैं उनमें विदिशा, नटेरन एवं सिरोंज जनपद सीईओ को निर्देश प्रसारित किए गए हैं। गौरतलब हो कि पीएमएजीवाय में प्रावधानित राशि 20 लाख रूपये के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यों की राशि अनुसार अभिसरण करते हुए प्राक्कलन मय तकनीकी स्वीकृति उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत जिन पांच ग्रामों के प्राक्कलन अप्राप्त हैं उनमें सिरोंज विकासखण्ड का ग्राम चैड़ाखेड़ी, विदिशा विकाखण्ड में ग्राम दुलई, खरबई, करोदिया बगोदा और नटेरन विकासखण्ड का ग्राम घिनौची शामिल हैं।
Breaking News
Loading...
