बुरहानपुर/16 फरवरी, 2022/-सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत जिला बुरहानपुर में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण दिया गया। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण बसाड में श्री नाना पाटील के खेत पर आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में मुख्य वक्ता के रूप में श्री ताराचंद बेलजी प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ जिला नरसिंहपुर व्दारा यह प्रषिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सूक्ष्म जीवों, गोकृपा अमृत, डी कम्पोजर, जीवामृत, अग्नि होत्र, पंचगव्य, जीवाणु घोल इन सब पर चर्चा की गई, साथ में किसानों के समक्ष प्रायोगिक करके दिखाया गया। कार्यक्रम में उप संचालक, सह परियोजना संचालक आत्मा श्री एम.एस. देवके, आत्मा अध्यक्ष श्री सोपान कापसे एवं विभागीय अधिकारियों के साथ जिले के ग्राम नावरा, हैदरपुर, नाचनखेडा, निम्बोला, बसाड, झिरी, खामनी एवं बुरहानपुर के लगभग 60 से अधिक प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
