Type Here to Get Search Results !

सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के साथ कराएं निराकरण- कलेक्टर टीएल बैठक में कलेक्टर ने की समय सीमा वाले लंबित पत्रों की समीक्षा


रायसेन, 07 फरवरी 2022
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे द्वारा विभागीय गतिविधियों तथा समय सीमा वाले विभागीय पत्रों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को लंबित विभागीय पत्रों के साथ ही सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का भी प्राथमिकता के साथ संतोषजनक निराकरण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि आगामी 09 फरवरी को मप्र विधानसभा की प्राक्कलन समिति द्वारा बेगमगंज में नल जल परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही विभागीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा भी की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए। सीएम हेल्पलाईन पर जिले के विभागों की ग्रेडिंग पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को लंबित शिकायतों को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी, उनके विभाग से संबंधित 300 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों की स्वयं समीक्षा करें तथा शीघ्रता से निराकरण कराएं।
बैठक में अंकुर अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य अनुसार पंजीयन कराते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पीएचई, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आरईएस, आदिम जाति कल्याण विभाग, कृषि, उद्यानिकी, परिवहन सहित अनेक विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.