विदिशा, दिनांक 20 फरवरी 2022
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री
उमाकांत उमराव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों व जिला पंचायत सीईओ को पत्र प्रेषित कर
जिलों में पुष्कर धरोहर अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार अथवा नवीन चयनित जल संग्रहण
संरचनाओं की अपडेट सूची अबिलम्व उपलब्ध कराने के निर्देश प्रसारित किए हैं।गौरतलब
हो कि पुष्कर धरोहर अभियान के अन्तर्गत पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं के तहत
तालाबों, चेकडेाम, स्टाप डेमों का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकृत किया जा रहा है। विभिन्न
प्रयोजनों हेतु जीर्णोद्धार एवं नवीनीकृत के लिए चयनित तालाबों की संख्या जिनके माध्यम
से सिंचाई की सुविधा सृजन होती हो, मत्स्यपालन होता हो या सिंघाड़ा उत्पादतन होता हो।
ऐसे तालाबों की भी संख्या दर्ज करनी है। समुचित जानकारी निर्धारित प्रपत्र
तालाब, चेकडेम, स्टॉपडेम से संबंधित गूगल शीट तत्काल अपडेट करने के निर्देश प्रसारित
किए गए हैं।
