2022 को शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय
बालाघाट में मातृ पितृ पूज्य दिवस का आयोजन किया गया । इस
अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक डॉ तेजेंद्र सिंह शिव द्वारा एक
परिचर्चा का आयोजन किया गया । परिचर्चा का विषय था "माता
महाविद्यालय के छात्र छात्रा शामिल हुए ।परिचर्चा में मुख्य रूप से
रेणुका अंकुल आड़े, नंदिनी सोनवाने, दिव्या नगपुरे हर्ष
साहू, चैतन्य गोपाले ने प्रतिभागीता की। इस अवसर पर अपने
विचार व्यक्त करते हुए डॉ तेजेंद्र सिंह शिव ने कहा अपनी
संस्कृति, भाषा एवं सभ्यता से घृणा करना मानसिक गुलामी का
परिचायक है। हमें अपनी संस्कृति का सम्मान करना चाहिए और
अपने माता-पिता तथा गुरुजनों का आदर करना चाहिए। छात्र-
छात्राओं ने भी अपने जीवन में गुरुजनों माता पिता के महत्व को
व्यक्त किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि माता-पिता एवं शिक्षकों के
योगदान के बिना उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हो सकती कार्यक्रम का
आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गोविंद सिरसाटे के मार्गदर्शन
में किया गया । कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के अतिथि विद्वान श्री
प्रियांक चौबे एवं श्री जफर इकबाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का
आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दुर्गेश
अगाशे एंव डॉ पुष्पलता कमलेशिया के सहयोग से किया गया। इस
तरह कार्यक्रम का सफल आयोजन का कर " मातृ पितृ पूज्य
दिवस"मनाया गया ।
