Type Here to Get Search Results !

सार्वजनिक अवकाश में भी खुलेंगे समस्त उप पंजीयक कार्यालय


कटनी (6 फरवरी)- वरिष्ठ उप पंजीयक कार्यालय जिला पंजीयक कटनी ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से वर्ष 2022-23 की गाईडलाईन लागू की जानी है। इसके लिये उप जिला मूल्यांकन समिति कटनी एवं विजयराघवगढ़ के प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। वहीं शीघ्र ही मूल्यांकन समिति की बैठक भी आयोजित की जानी है।

            उप जिला मूल्यांकन समिति कटनी एवं विजयराघवगढ़ से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर वर्ष 2022-23 की गाईड लाईन दरों में 10 से 25 प्रतिशत की वृद्धि संभावित है। इसी क्रम में जिले के जनसामान्य को महा फरवरी एवं मार्च 2022 में दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधाओं की दृष्टि से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में समस्त सार्वजनिक अवकाश (प्रत्येक शनिवाररविवारहोली अवकाश को छोड़कर) महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार समस्त उप पंजीयक कार्यालय शासकीय कार्य के लिये खोले जा रहे हैं।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.