Type Here to Get Search Results !

दिव्यांग सुशील को अब नहीं लेना होगा किसी का सहारा जनसुनवाई में दिया था आवेदन, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल प्रदान की गई मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

कटनी (8 फरवरी)- दिव्यांग सुशील यादव को अब अपने काम करने के लिए किसी पर आश्रित नहीं होना होगा। सुशील खुद से अपने कार्यों के लिए कहीं भी आ सकेंगे और पारिवारिक दायित्वों को भी पूरा कर सकेंगे। दरअसल सुशील यादव पिता विष्णु यादव निवासी बम्हनी ढीमरखेड़ा ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के समक्ष मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान करने आवेदन दिया था। आवेदन पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने सामाजिक न्याय विभाग को निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए थे। जिसपर प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय विभाग व डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिव्यांग सुशील यादव को मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.