खरगोन 07 फरवरी 2022। राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल महेश्वर में
दो दिनी प्रवास पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार
वे 11 फरवरी को मांडू से रवाना होंगे और शाम को महेश्वर पहुचेंगे।
इसके पश्चात वे 12 फरवरी को महेश्वर के ऐतिहासिक व दर्शनीय
स्थलों का अवलोकन करने के पश्चात आशापुर गांव का भ्रमण
करेंगे। इस सम्बंध में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने सभी जिला
और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को राज्यपाल के विजिट करने
संबंधी
तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। महेश्वर जनपद के आशापुर गांव
में संभवतः राज्यपाल श्री पटेल स्कूल, आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र
शासकीय उचित मूल्य की दुकान, छात्रावास और लोक कल्याणकारी
योजनाओं के बारे में आवश्यक भ्रमण भी कर सकते है। समयावधि
पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांक
सिंह, अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा व सभी जिला अधिकारी
तथा सभी जनपदों के सीईओ उपस्थित रहे।
सभी जिला अधिकारियों को आंगनवाड़ी आवंटित करेंगे मॉनिटरिंग
मप्र शासन द्वारा जिलो में स्थित सभी आगाँवडियो को गोद
लेकर उसमें आवश्यक सुधार करने के निर्देशों के आधार पर जिले
के
अधिकारियों को आंगनवाडिया आवंटित की गई है। अधिकारी इन
आंगनवाड़ियों की बेहतर मॉनीटरिंग का काम करेंगे। बैठक के दौरान
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा ने सभी जिला अधिकारियों को विभागीय
वार्षिक लक्ष्य पूर्ण करने के लिए जुट जाने के निर्देश दिए है।
त्रैमासिक प्रगति के आधार पर अब तक जिन विभागों ने अपने
लक्ष्य
पूर्ण नहीं किये है वे मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करेंगे।


