Type Here to Get Search Results !

बर्तन चमकाने का डेमो दिया, महिला ले आई जेवर तो झांसा देकर ले उड़े ठग

विजय नगर में वारदात, पुलिस तलाश कर रही युवकों को 

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में घर के बर्तन चमकाने का डेमो देने गए दो युवकों ने घर में अकेली महिला को झांसा दिया और जेवर चमकाने का डेमो देते देते ले उड़े। ठग युवकों ने एक कंपनी का नाम लेकर बताया था कि उसके केमिकल से पुराने बर्तन चमक जाते हैं। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।

 बर्तन चमचमाए तो महिला जेवर ले आई

 पुलिस ने बताया कि विजय नगर क्षेत्र की रामेश्वरम कॉलोनी में रहने वाली 63 वर्षीय पुष्पलता राय के पति बाहर गए थे, तभी दोपहर में दो युवक पहुंचे और कहा कि वे बर्तनों को नया जैसा चमका देते हैं। महिला ने पीतल, तांबा और एल्युमीनियम के जो बर्तन दिए उन्हें केमिकल से चमकाने का डेमो दिखाया। इसके बाद बोले कि आप चाहो तो जेवर भी चमका कर दिखा देते हैं। झांसे में आकर महिला ने सोने की 6 चूड़ी, चेन व मंगलसूत्र आदि दे दिए। हाथ की सफाई दिखाकर युवकों ने जेवरों ने कैमिकल लगाया और एक डिब्बे में रखकर उसे गैस चूल्हे की आंच में गर्म कर लाने कहा। महिला जब वापस आई तो युवक भाग चुके थे और डिब्बे में नकली जेवर रखे थे। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.