नर्मदापुरम/09,फरवरी,2022/ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री उधम क्रांति योजना के प्रचार प्रसार एवं अधिक से अधिक युवाओं को लाभान्वित करने के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा जनपद पंचायत एवं नगरपालिका के सहयोग से बुधवार 9 फरवरी को सोहागपुर एवं केसला जनपद पंचायत में आयोजित किया गया । आगामी 10 फरवरी को पिपरिया एवं बनखेड़ी जनपद पंचायत में आयोजित किया जाना है। ऋण लेने के इच्छुक युवा संबंधित दिनांक को उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया
February 10, 2022
0
Tags
