जबलपुर में लगातार दूसरे दिन कोरोना से मौत, नए केस घटे, पाबंदियों से मिली छूट
February 11, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही शहर में लगातार दूसरे दिन एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 65 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं स्वस्थ होने पर 372 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबलपुर में एक्टिव केसों की संख्या 977 ही रह गई है। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बीच नाईट कफ्यरू लागू रखते हुए सरकार ने कोरोना प्रोटोकाल के तहत लगी सभी बंदिशें हटा दी हैं। अब स्कूल कॉलेज पूरी क्षमता से खुल सकेंगे। साथ ही सभी सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद और मेले जैसे आयोजन पूरी क्षमता से हो सकेंगे। कोरोना के वर्तमान हालात को देखते हुए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। जिसे देखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध भी नहीं रहेगा। आदेश के मुताबिक कलेक्टर ऐसे क्षेत्रों को जहां संक्र मण रोकने के लिए आवश्यक हो, माइक्र ो कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवश्यक प्रतिबंध लगा सकते हैं।
Tags