Type Here to Get Search Results !

ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी का सीएम बनने जैन मुनिश्री ने दिया आशीर्वाद !

ग्वालियर में पंचकल्याणक के दौरान कही गई बात बनी चर्चा का विषय

 ग्वालियर। धर्मगुरुओं, संत-महात्माओं के आशीर्वाद के साथ कही गई बातें राजनीति में चर्चा का विषय बन जाती हैं। ताजा मामला ग्वालियर में जैन संत मुनि विजयेश सागर महाराज की वाणी से जुड़ा है जिसमें उन्होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जल्द ही मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की है। दरअसल, सिंधिया मंगलवार को ग्वालियर में आयोजित पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव में जैन संतों से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर से आशीर्वाद लिया। इसी दौरान मुनि विजयेश सागर ने कहा कि यहां चर्चा होती है कि हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया जी को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें। उनके यह बोलते ही वहां सिंधिया समर्थकों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। भक्तों ने इसमें यह बात भी जोड़ी कि मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर जी की कही बात कभी गलत नहीं होती।

 मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर प्रवास पर थे। उन्होंने कई विकास कार्यो का शुभारंभ किया। कुछ नविनर्मित भवनों का लोकार्पण किया। इसके बाद वे फूलबाग में चल रहे पंचकल्याण गजरथ महोत्सव में भी पहुंचे। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया को आशीर्वाद देने के बाद विजयेश सागर महाराज ने कहा कि सिंधिया हमेशा विकास की बात करते हैं। युद्ध चाहे महाभारत का हो या राजनीति का, हमेशा धर्म और सत्य की जीत होती है। सही समय पर सही निर्णय ही आपको सफल बनाते हैं। यह बात सुनते ही सिंधिया ने मुनिश्री को नमस्कार किया। इसके बाद मुनिश्री ने कहा कि यहां सभी चर्चा करते हैं कि हो सकता है कि आने वाले कुछ समय में सिंधिया को मुख्यमंत्री के रूप में देखें। मुनिश्री ने कहा कि एमपी को सिंधिया जी चमकाएंगे क्यों कि एमपी अभी बहुत पीछे है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.