अतिथियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्य के स्वागत उपरांत नेहरु युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी कु. कीर्तिका कुहर ने कार्यक्रम में आयोजित हो रही एकल गायन, नृत्य, सामूहिक गायन, नृत्य, एवं माईम के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री श्रीवास्तव ने सफल आयोजन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेहरु युवा केंद्र कटनी युवाओ के व्यक्तित्व विकास व उनमे छिपी प्रतिभा को बाहर लाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर मंच प्रदान करता है। विकासखंड
रीठी, बडवारा, बहोरीबंद, ढीमदखेड़ा, कटनी, एवं
विजयराघवगढ़ से आये 100 युवा कलाकारों ने
अपनी प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागिता दी।
जिसके बाद कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
मंच के माध्यम से प्रस्तुत की गईं। जिसके बाद
कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण निर्णायक मंडल
द्वारा किया गया।
