कटनी (7 फरवरी)- सचिव जिला रेडक्रॉस सोसाईटी कटनी डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के अंतर्गत समस्त प्रथम जन्म के होने पर 5 हजार रुपये की राशि तीन अलग-अलग किश्तों में दी हितग्राही को दी जाती है। यह राशि शासकीय महिला सेवक या अन्य किसी समान योजना के लाभार्थी के अतिरिक्त समस्त प्रकरणों में देय है।इस संबंध में डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि यदि माह सितम्बर 2021 तक महिला एवं बाल विकास विभाग में पंजीकृत किसी पात्र हितग्राही को इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, तो वे दूरभाष क्रमांक 1075, 07622-220070 से 07622-220074 नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट कटनी में सूचना दे सकते हैं। लाभ प्राप्त ना होने की पुष्टि होने पर उन्हें भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी कटनी द्वारा 5 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जायेगी।
