समीक्षा बैठक के दौरान वर्तमान में भुगतान से संबंधित लंबित
प्रकरणों को लेकर क्षेत्रीय संचालक डॉ. डागरिया नाराज हुए। डॉ.
डागरिया ने अधिकारियों को शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीएम हेल्प लाइन प्रभारी के अनुपस्थित होने पर एक माह
का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं विकासखण्ड झिरन्या में
तत्कालीन बीएमओ द्वारा समय पर सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का
निराकरण नहीं करने एवं कार्य में लापरवाही करने पर और बड़वाह
बीसीएम द्वारा बैठक के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर कारण
बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश सीएचएमओ को दिए। वहीं
विकासखण्ड बड़वाह के सीएम हेल्प लाइन पर दर्ज शिकायत
को 1 वर्ष पूर्ण होने व निराकरण न होने पर तत्कालीन बीपीएम को
कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर एवं प्रस्ताव मिशन संचालक
भोपाल को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
