Type Here to Get Search Results !

जेएमसी कमिश्नर की पहल पर स्वच्छता सव्रेक्षण की ब्रांडिग करेंगे फिल्म एक्टर दिलीप आर्या

थैला और बुक बैंक का शुभारंभ, ब्रांड एम्बेसडर श्रेया खंडेलवाल के साथ महाआरती 

जबलपुर। स्वच्छ सव्रेक्षण अभियान 2022 की ब्रांडिंग और प्रमोशन करने फिल्म एक्टर दिलीप आर्या जबलपुर आ गए हैं। जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ द्वारा किए जा रहे नए-नए प्रयास के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान में आम नागरिकों से स्वच्छता संवाद के साथ और अन्य गतिविधियों को प्रमोट करने फिल्म अभिनेता दिलीप आर्या जबलपुर में विस्तृत चर्चा की। उनके साथ जबलपुर की ब्रांड एम्बेसडर श्रेया खंडेलवाल भी उपस्थित थी। 

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से निकलकर फिल्मी दुनिया में नाम रोशन करने वाले दिलीप इस समय शहीदी फिल्म की शूटिंग लद्दाख में व्यस्त रहे। उनके मुताबिक तानाशाह फिल्म की शुरुआत के बाद अन्य फिल्में भी काफी सफल रहीं। नाच बसंती नाच की शूटिंग भी इस समय चल रही है। इसी क्रम में जबलपुर में भी वे फिल्मों की शूटिंग करेंगे। स्वच्छता सव्रेक्षण अभियान के लिए नगर-निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नैतिक जिम्मेदारी है कि स्वच्छता के प्रति आम और खास को जागरूक किया जाए। इसके लिए अभियान में सभी लोग अपनी-अपनी भागीदारी का निर्वाह कर जबलपुर को नम्बर वन बनाने में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर यह भी बताया गया है कि इसके साथ ही जेएमसी कमिश्नर आशीष वशिष्ठ की पहल पर थैला बैंक और बुक बैंक का भी शुभारंभ किया गया है। गोरखपुर संभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत थैला बैंक और महाकोशल कॉलेज परिसर में बुक बैंक का संचालन स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इसके पहले निगम कमिश्नर के साथ दिलीप आर्या ने मानस भवन के मिनी हॉल में स्वच्छता टीमों के साथ संवाद कर अभियान को गति प्रदान करने प्रेरणा दी। उन्होने ग्वारीघाट में मां नर्मदा की महाआरती कर पूजन किया। इस अवसर पर रादुविवि के वित्त अधिकारी रोहित सिंह कौशल भी उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.