Type Here to Get Search Results !

संत रविदास जयंती के अवसर पर समारोह का आयोजन आज जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल-परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम


बुरहानपुर/15 फरवरी, 2022/-मध्य प्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में आज 16 फरवरी, 2022 को संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंदजी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल की उपस्थिति में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जायेगा।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे है। कार्यक्रम स्थल की संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को बनाया है। वहीं उन्होंने अन्य अधिकारियों को कार्य सौंपते हुए व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश दिये है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.