Type Here to Get Search Results !

रामपायली नागधाम सड़क की तकनिकी अधिकारियों की टीम ने की जांच सड़क का कार्य गुणवत्ता पूर्ण और संतोषजनक पाया गया

कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने 09 फरवरी को नागधाम रामपायली में जिला खनिज 


विकास निधि से बनायी जा रही सड़क का निरीक्षण किया था और सड़क की गुणवत्ता 


कीप्रयोगशाला में जांच कराने सड़क के साईड सोल्डर भी शीघ्र भरने के निर्देश दिये थे। 


कलेक्टर के निर्देश पर 17 फरवरी को तकनिकी अधिकारियों की टीम ने इस सड़क की जांच 


की और पाया कि सड़क मापदंड के अनुसार बनायी गई है और सामग्री गुणवत्ता पूर्ण 


उपयोग की गई है।कलेक्टर के निर्देश 17 फरवरी 2022 को स्कूल पहुँच मार्ग नागधाम रोड़ 

रामपायली का निरीक्षण शंशाक शर्मा उपयंत्री खनिज विभाग, बी.एस. अडमे अनुविभागीय 

अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग वारासिवनी, उपयंत्री एन.एल. कुरूमजी, एवं ठेकेदार प्रतिनिधी उपस्थिति में मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस सड़क निर्माण के लिए जिला खनिज प्रतिष्ठान के आदेश क्रमांक 808 दिनांक 11 जनवरी 2021 के माध्यम से रू 49.87. लाख की प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त हुई थी। मार्ग निर्माण के लिए 1.00 कि.मी. की लम्बाई का प्रावधान था किन्तु मार्ग की कुल वास्तविक लम्बाई 740 मी0 में ही कार्य 

कराया गया है।मार्ग निरीक्षण के समय डामर का कार्य पूर्ण हो चुका था। पटरी (शोल्डर) का कार्य प्रगति पर पाया गया। पटरी हेतु प्रयुक्त की जा रही सिलेक्डेट स्वाइल गुणवत्ता पूर्ण पायी गई। कराये गयें डामरीकृत सतह की मोटाई जॉची गई जो कि प्रावधान अनुसार 20 एम.एम. पाई गई। डामर का प्रतिशत हेतु लेब से परीक्षण कराया गया जो कि मापदण्ड अनुसार पाया गया। कार्य स्थल पर लेब से निर्माण कार्य के दौरान कराये गये परीक्षणों (रिजल्ट) का अवलोकन किया गया जो कि संतुष्टि पूर्वक पाया गया। अतः कराये गये कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक एवं प्रावधान अनुसार पाई गई। उपस्थित ठेकेदार प्रतिनिधि को 2 दिन के अन्दर शोल्डर के शेष कार्य को पूर्ण कर मानक अनुसार कम्पेक्शन करने निर्देशित किया गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.