Type Here to Get Search Results !

कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से किसानों को फसल बीमा राशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।


कार्यक्रम के अंत में प्रतीकात्मक रूप से किसानों को फसल बीमा राशि वितरण के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। श्री मनजीत सिंह पुत्र श्री बलवीर सिंह जानपुरा को 01 लाख 79 हजार 407 रूपयें, श्री विवेकानन्द पुत्र श्री रमाशंकर भारद्वाज रिगनी को 01 लाख 59 हजार 45 रूपये, श्री कश्मीर सिंह पुत्र श्री हरभजन सिंह जानपुरा को 01 लाख 47 हजार 556 रूपयें, श्री बंजरगलाल मीणा निवासी बिजरपुर को 01 लाख 35 हजार 393 रूपयें की राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
श्योपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल, एसडीएम श्री लोेकेन्द्र सरल, भाजपा जिला महामंत्री श्री शंशाक भूषण, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश दुबोलिया, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री कांशीराम सेंगर, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री महावीर मीणा, पार्टी पदाधिकारी श्री हरनारायण जाट, श्री महेश राठौर, श्रीमती रमा वैष्णव, श्री सत्यनारायण यादव, श्री महावीर मित्तल, श्री यश प्रताप सिंह चौहान, प्रभारी उपसंचालक कृषि श्री जीके पचौरिया, सहायक संचालक कृषि श्री अरविन्द वर्मा, मंडी सचिव श्री हरि सिंह कंषाना, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री एमएस तोमर, कृषि विकास अधिकारी श्री अरूण शाक्य, जिला सलाहकारी श्री विश्म्भर गौड सहित किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री एसएन दुबे एवं आभार प्रभारी उपसंचालक कृषि श्री जीके पचौरिया द्वारा किया गया।  



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.