Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

 मंदसौर 5फरवरी 22/महाप्रबंधक जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र मंदसौर द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना अन्तर्गत जिले में 90 प्रकरणो का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय अर्थात रिटेल ट्रेड के लिये लक्ष्य प्राप्त हुए है। योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए 50 लाख रूपये तक तथा सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिए 25 लाख तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है। योजना 18 से 40 वर्ष और न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते है। योजना का लाभ केवल नवीन उद्यम की स्थापना हेतु देय होगा। जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। योजना के आवेदन samast. mponline.gov in पोर्टल के माध्यम कर सकते है। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, समग्र आईडी, फोटो, अंक सूची जाति प्रमाण पत्र (लागू हो तो) निवास प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, आयकर दाता होने पर 3 वर्षो का आयकर विवरण परियोजना प्रारूप कोटेशन आदि । इच्छुक आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर सकते है।कोई भी अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लिंक https://report.icmr.org.in/index.phpसे देख 
सकते है
            



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.