मंदसौर 19फरवरी 22/
डाक अधीक्षक श्री राजेश कुमावत द्वारा बताया गया की भारतीय डाक विभाग द्वारा "बचत खाता खुशहाली का अभियान - एक व्यक्ति एक खाता अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार के डाक विभाग के अनूठी बचत योजनाएं जैसे बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, सावधि जमा खाता, मासिक आय योजना वरिष्ठ नागरिक बचत योजना तथा भविष्य निधि खाता (PPF) जैसे आकर्षक योजनाओं का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर कैम्पेन कर हर व्यक्ति को दिया जाएगा। श्री कुमावत द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि उक्त योजनाओं के खाते डाकघर में खुलवा सकते है और सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकते है। वर्तमान में डाकघर की सभी बचत योजनाओं पर अन्य संस्थानों की तुलना में ब्याज दरें अधिक एवं आकर्षक है।
