Type Here to Get Search Results !

शिवरात्रि के मिनट टू मिनट चार पहर के मुहूर्त में करें आराधना, भोले देंगे सुफल

भोलेनाथ की भक्ति की रात, शिवपंचायतन मंदिर व विदित परिसर में विशेष अनुष्ठान 

--रात्रि के चार प्रहर मुहूर्त-- 

शायं 6.25 से रात 9.31 बजे तक 

रात्रि 9.35 से 12.34 बजे तक

 रात्रि 12.37 से 3.43 बजे तक 

रात्रि 3.43 से 6.49 बजे तक

 जबलपुर। खास 6 योग में आ रही शिवरात्रि इस बार सुफल देने वाली है। शिव-रात्रि के चारों पहर में समयमानुसार आराधना-अभिषेक से भक्तों की मनोकामना पूरी होगी। देवाधिदेव भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना-उपासना के महापर्व शिवरात्रि के आयोजन शुरू हो गए हैं। शिव मंदिरों में आयोजनों की तैयारियां हो गईं हैं। मंगलवार को सूर्योदय से बुधवार के सूर्योदय तक अनुष्ठान-अभिषेक आदि का दौर चलेगा। पंचांग के हिसाब से ये दिन फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को होता है। शिव पुराण में लिखा है, कि महाशिवरात्रि पर शिविलंग से ही सृष्टि शुरू हुई थी। इस दिन सबसे पहले भगवान विष्णु और ब्रह्माजी ने शिवलिंग की पूजा की थी। तब से हर युग में इस तिथि पर भगवान शिव की महापूजा और व्रत-उपवास करने की परंपरा चली आ रही है। इस पर्व से जुड़ी मान्यता ये भी है, कि इस दिन भगवान शिव-पार्वती का विवाह हुआ था।

 शिव योग का विशेष मुहूर्त 

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि महाशिवरात्रि पर इस बार शिव योग बन रहा है। साथ ही शंख, पर्वत, हर्ष, दीर्घायु और भाग्य नाम के राजयोग बन रहे हैं। इस दिन मकर राशि में चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र और शनि रहेंगे। इन ग्रहों के एक राशि में होने से पंचग्रही योग बन रहा है। वहीं, इस महा पर्व पर कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति बनना भी शुभ रहेगा। बृहस्पति धर्म-कर्म और सूर्य आत्मा कारक ग्रह होता है। इन दोनों ग्रहों की युति में शिव पूजा का शुभ फल और बढ़ जाएगा। शिवरात्रि पर सितारों की ऐसी स्थिति पिछले कई सालों में नहीं बनी।

 विशेष अनुष्ठान और अभिषेक की श्रंखला विदित परिसर में

खारीघाट स्थित प्राचीन शिवपंचायतन मंदिर में रात्रि के चारों पहर का अभिषेक होगा। संदीप जैन ने भक्तों से उपस्थिति का आग्रह किया है। वहीं कटंगी रोड स्थित विदित रायल पार्क में महाशिवरात्रि का विशेष अनुष्ठान व अभिषेक आयोजित है। नरेंद्र अग्रवाल व विदित बिल्डर परिवार ने श्रद्धालुओं से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.