विदिशा, दिनांक 02 फरवरी 2022
विदिशा जिले में किशोर किशोरियों के टीकाकरण के लिए विशेष पहल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से स्कूलों में टीकाकरण हो रहा है। इन स्कूलों में किशोर-किशोरियों का टीकाकरण कार्य सुगमता से सम्पन्न हो रहा है।
विदिशा शहर में मोहनगिरी मां हास्पिटल के पास निवासरत शाला त्यागी किशोरी लक्ष्मी अहिरवार ने अखबारो में टीकाकरण की सूचना पढ़कर स्वेच्छा से टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका लगवाया है। किशोरी लक्ष्मी अहिरवार ने बताया कि उसकी उम्र 17 वर्ष है। वह शाला त्याग चुकी हैं। वह कोविड-19 का प्रथम डोज का टीकाकरण करा चुकी हैं। कुमारी लक्ष्मी अहिरवार ने कोविड वैक्सीनेशन का द्वितीय डोज का टीकाकरण कराते हुए उन्होंने 15-17 आयु वर्ग के सभी से वैक्सीनेशन कराने की अपील की है।
