म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्री प्रदीप अहिरवार का दौरा कार्यक्रम
Editor DeskFebruary 02, 2022
0
होशंगाबाद/2,फरवरी,2022/म.प्र.राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य राज्यमंत्री स्तर श्री प्रदीप अहिरवार 3 फरवरी को प्रात: 8.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे विश्राम गृह सोहागपुर पहुँचेंगे। श्री अहिरवार दोपहर 12 बजे ग्राम बरवानी में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर एक बजे शोभापुर पहुँचेंगे एवं यहाँ श्री मनीष जैन से भेट करेंगे। श्री अहिरवार अपरान्ह 3 बजे पलिया पिपरिया पहुँचेंगे। वे यहाँ श्री आनंद पलिया से भेंट कर रात्रि विश्राम विश्राम गृह पिपरिया में करेंगे। श्री अहिरवार 4 फरवरी को यही अधिकारियो के साथ बैठक लेंगे एवं बैठक में अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1 बजे श्री अहिरवार शासकीय चिकित्सालय बनखेड़ी का एवं दोपहर 2 बजे शासकीय चिकित्सालय पिपरिया को निरीक्षण करेंगे एवं शाम 4 बजे जनप्रतिनिधियों से भेंट कर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है