Type Here to Get Search Results !

मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन द्वारा एडिशनल एसपी डॉ. वर्मा को आत्मीय विदाई दी

मंदसौर। मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ अमित जी वर्मा का आत्मीय विदाई समारोह गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आयोहित हुआ। कार्यक्रम में एडीशनल एसपी श्री वर्मा को मिक्स मार्शल आर्ट ऐकेडमी ने 21 किलो वजनी माला से स्वागत करते हुये शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसडीओपी श्री सौरभ कुमार, शहर कोतवाली थाना प्रभारी श्री अमित सोनी, जिला खेल अधिकारी खेल और युवा कल्याण विभाग श्री विजेन्द देवडा, श्री मनोज जी गर्ग एस आई सिटी कोतवाली मंचासीन थे। समारोह के दौरान यातायात थाना के स्टॉप भी उपस्थित थे।
श्री वर्मा ने आयोजित समारोह के प्रति मिक्स मार्शल आर्ट ऐकेडमी का आभार मानते हुये कहा कि मै खेलो से निरंतर जुडा रहा हूं। जितना भी मुझे अवसर मिलता है तब खेलो को बढावा देने के लिये कोशिश की। उन्होनें स्थानांतरण को प्रशासनिक प्रक्रिया बताते हुये कहा कि यह व्यवस्था का हिस्सा है लेकिन जिस भी स्थान पर रहूंगा मैं मंदसौर के खिलाडियो एवं यहां के नागरिको की मदद के लिये तत्पर रहूंगा।
एसडीओपी श्री सौरभ कुमार ने कहा कि मुझे डॉ वर्माजी के मार्गदर्शन में काफी सिखने को मिला। अच्छे अधिकारी का साथ मिलना सुखद होता है, मै विश्वास दिलाता हूं कि जो भी आपके नेतृत्व में कार्य का अनुभव मिला उसका मैदानी कार्यो में जरूर उपयोग होगा।
शहर कोतवाली टीआई श्री अमित कुमार वर्मा ने कहा कि डॉ वर्माजी का व्यवहार पुलिस विभाग में अधिनस्थ कर्मचारियो के प्रति काफी अच्छा रहा है, मै उनके उज्जल भविष्य की कामना करता हूं।
प्रारंभ मेें अतिथियो का स्वागत विजय कोठारी, सुरेश भाटी, दिनेश चंदवानी, सैयद आफताब आलम ,असलम खान, अशोक माली, शाहिद मंसूरी ,कमलेश डोसी, यशवंत सिंह राठौर, हितेश सालवी, सुनील हीवे ,एडवोकेट दीनदयाल भावसार, विनीत कोठारी किया गया। संचालन मिक्स मार्शल आर्ट ऐकेडमी के संयोजक श्री गगन कुरील ने किया व आभार आफताफ आलम ने माना।
सुरेश भाटी
9755516609






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.