जबलपुर में कोरोना के केस घटे, प्रदेश में संक्रमितों की मौतें बढ़ीं
February 07, 2022
0
जबलपुर। मंगलवार को नर्मदा प्राकट्योत्सव पर नर्मदा तटों पर लगने वाली भीड़ के लिए राहत भरी खबर है कि जबलपुर में कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं, फिर भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। सोमवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक यहां 160 नए पॉजिटिव केस मिले और 319 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टिव केसों की संख्या भी घटर 2260 हो गई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना के केस भले ही घटे, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इंदौर में पिछले 24 घंटों में 3 और मौतें हुई हैं, भोपाल में 2 संक्रमितों की मौत हो गई। पॉजिटिविटी रेट भी अब कम होकर 6.15 फीसदी पर आ गया है। जिले में एिक्टव केस अब 6973 बचे हैं। ग्वालियर में सिंधिया स्कूल में करीब 1 दर्जन कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचने की खबर है।
Tags