Type Here to Get Search Results !

न्यायालय के आदेश पर राजस्व व नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण खिरहनी क्षेत्र में अमले ने की कार्रवाई, तोड़ी गई बाउंड्रीवाल


कटनी (6 फरवरी)- उच्च न्यायालय के आदेश पर रविवार को राजस्व विभागनगर निगम व पुलिस बल ने खिरहनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। तहसीलदार नगर संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च न्यायालय में लगी रिट पिटीशन सतीश पटेरिया विरूद्ध शासन में पारित आदेश  के पालन अनुसार रविवार को राजस्व अमले ने नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता व पुलिस बल के साथ खिरहनी स्थित खसरा नंबर 619/4, 619/5 के अंश भाग में 17 ग 18 वर्गफुट में बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ने की कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने निर्धारित क्षेत्र का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.