कटनी (9 फरवरी)- मध्यप्रदेश महिला एवं वित्त विकास निगम (महिला एवं बाल विकास विभाग) अमिता चपरा (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरुवार 10 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगी।
जारी कार्यक्रम अनुसार अध्यक्ष मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमति चपरा गुरुवार को शहडोल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे कटनी पहुंचेंगी। जहां पर स्थानीय कार्यक्रमों शामिल होंगी। जिसके बाद कटनी से जबलपुर के लिये प्रस्थान करेंगी।
