सांसद से चर्चा के बाद विदेश राज्य मंत्री ने अधिकारियों को किया निर्देशित
जबलपुर। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के हालात निर्मित होने से वहां फसे भारतीयों में जबलपुर की 3 बेटियां भी हैं। उन्हें वापस भारत लाने का प्रयास करते हुए सांसद राकेश सिंह ने विदेश राज्य मंत्री से चर्चा की और बेटियों के परिजनों से चर्चा कर भरोसा दिलाया कि जल्द ही बेटियों की सुरक्षित वापसी कराई जाएगी। सांसद के आग्रह पर विदेश मंत्रलय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विजय नगर की इशिता , त्रिमूर्ति नगर की रिया पाठक,शांति नगर की सुवि गुप्ता
जबलपुर के त्रिमूर्ति नगर निवासी प्रवीण कुमार पाठक की बेटी रिया पाठक एवं विजय नगर निवासी सतीश ठाकुर की बेटी इशिता ठाकुर एवं शाांति नगर निवासी विजय गुप्ता की बेटी सुवि यूक्रेन के डनिप्रो में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है और जब यूक्रेन में युद्ध के हालात निर्मित हुए तब दोनों बेटियों के अभिभावकों ने सांसद राकेश सिंह से बात कर वहां के हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें वापस लाने का आग्रह किया। सांसदने तत्काल विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से संपर्क किया और तीनों बेटियों को वापस लाने हेतु चर्चा की। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने जबलपुर की तीनों बेटियों को तुरंत वापस भारत लाने के इंतजाम के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सांसद राकेश सिंह ने तीनों बेटियों से फोन पर चर्चा कर आश्वस्त किया और भरोसा दिलाया कि वे इस मामले पर खुद नजर रखे हैं। उन्हें आपात स्थिति के लिए विदेश मंत्रलय ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर दिए है और यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने कहा है।