खरगोन 26 फरवरी 2022। खरगोन शहर के अंतर्गत अधीक्षण यंत्री श्री डीके गाठे के
मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान
के दौरान शहर के ऋषिका नगर, आजाद नगर, चिश्तिया नगर, चमेली की बाड़ी में मीटर से
छेड़छाड़ करने वाले एवं विद्युत की चौरी करने वालों के प्रकरण बनाकर कार्यवाही की जा
रही है। वहीं उनके कनेक्शन विच्छेदन किया जा रहा है। श्री गोठे ने बताया कि आगामी
दिवसों में बाहर की टीमों द्वारा भी वृहद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जिससे विद्युत
की चौरी करने वालों पर अंकुश लगाया जा सके। श्री गाठे ने नागरिकों से अपील की है कि
बिजली की बचत की जाए।
