Type Here to Get Search Results !

अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का डंडा, प्लॉट नीलाम कर दी जाएंगी सुविधाएं

4 कॉलोनाइजर के 25 फीसदी प्लाटों को बेचने के दिए आदेश 

जबलपुर। जिले में लोगों को सड़क, नाली, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के सब्जबाग दिखाकर प्लॉट बेचकर करोड़ों रुपए कमाने वाले कॉलोनाइजर पर प्रशासन का शिकंजा कसा है। ऐसी सैंकडों कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है जिनमे कॉलोनाइजरों द्वारा न ही नगर एवं ग्राम निवेश से अनुमति ली जाती है न ही मौके पर रोड नाली का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर इलैया राजा के निर्देश पर अवैध कालोनियों के विरु द्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) पीके सेन गुप्ता को प्रभारी अधिकारी कालोनी सेल बनाया गया था, जिसके तहत एसडीएम ने 4 कॉलोनियों के खिलाफ नीलामी के आदेश देकर कहा है कि इनकी जमीन बेचकर विकास कार्य कराए जाएं। 

नीलामी कर कॉलोनी में कराए जाएंगे विकास कार्य

 मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के अंतर्गत बिल्डर द्वारा 3 वर्ष के अंदर कॉलोनी का आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्य पूर्ण किया जाएगा इसके विपरीत ऐसे कॉलोनाइजर जिनके द्वारा 3 वर्ष के विपरीत 5 वर्ष पश्चात भी बनाई गई कॉलोनीयों का आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्य पूर्ण न करने पर जिला कलेक्टर कलेक्टर इलैया राजा के निर्देश पर उपरोक्त चारों कालोनियों के ग्राम पंचायत में बंधक रखे 25 फीसदी भूखंडों को मोहर बंद निविदा आमंत्रित कर विक्र य किए जाने का आदेश अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) पी के सेन गुप्ता प्रभारी अधिकारी कॉलोनी सेल जबलपुर को दिया गया है उक्त आदेश के क्र म में गुप्ता द्वारा अपने कार्यकाल में उनके प्रक्रि या प्रारंभ कर दी गई है शीघ्र ही ग्राम पंचायत में रखे गए 25 फीसदी भूखंडों की विक्र य राशि से कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 इन कालोनियों की 25 फीसदी भूमि की होगी नीलामी

1 - मेसर्स नटराज डेवलपर प्रोपराइटर सचिन कुमार साहू पिता रामनाथ साहू पार्टनर शिवचरण समुद्रे द्वारा ग्राम महगवां तहसील जबलपुर में खसरा नंबर 56 पर 8147 वर्ग मीटर पर निर्मित की जा रही कॉलोनी

 2 - मेसर्स आर के राय भागीदार मोहित राय पिता राजकुमार राय आदर्श नगर जबलपुर द्वारा ग्राम पिपरिया खुर्द तहसील जबलपुर, खसरा नंबर 47, रकवा 4366.44 वर्ग मीटर पर बनाई जा रही कॉलोनी 

3 - आई जी आई एस रियलिटी एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन तिवारी पिता विजय तिवारी निवासी बलपुरवा जिला शहडोल द्वारा ग्राम सोहर में खसरा नंबर 74, रकवा 6572.61 वर्ग मीटर पर निर्मित कालोनी।

 4 - मेसर्स अजय केसवानी पिता डी आर केसवानी निवासी सिविल लाइन जबलपुर द्वारा नीमखेडा में खसरा नंबर 05, रकवा 882.89 वर्ग मीटर पर बनाई जा रही कालोनी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.