भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली, जिला पंचायत रायसेन तथा मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए जनपद पंचायतों में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सिक्यूरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जवासा नीमच द्वारा सिलवानी जनपद में भर्ती शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 40 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की। शिविर में एसआईएस नीमच के भर्ती अधिकारी संतोष कुमार द्वारा 06 युवाओं का चयन किया गया।
संस्था द्वारा 10 फरवरी को जनपद पंचायत उदयपुरा, 11 फरवरी को जनपद पंचायत बाड़ी, 14 फरवरी को औबेदुल्लागंज तथा 15 फरवरी को जनपद पंचायत सॉची में प्रातः 10.30 से शाम 04 बजे तक सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 21 से 37 आयु वर्ष के ऐसे बेरोजगार युवा जो 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हैं तथा ऊंचाई 168 सेन्टीमीटर और वनज 55 किलोग्राम हो, वह आवेदन कर सकते हैं। भर्ती शिविर की निर्धारित तिथियों में दसवीं कक्षा की अंकसूची की छायाप्रति, दो फोटो, आधार कार्ड लेकर उपस्थित हो सकते हैं। संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क 350 रू (चयनित होने के पश्चात) जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर एवं मो.न. 6261092834 पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
