Type Here to Get Search Results !

शिकायतों का किया उचित निराकरण, जनपद सीईओ का हुआ सम्मान

खरगोन 07 फरवरी 2022। शासकीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन एवं आमजन को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाईन पोर्टल संचालित है। पोर्टल पर शिकायत आमजन के द्वारा टोल फ्री नंबर 181 पर दर्ज की जाती है। जिनके निराकरण की स्थिति विभिन्न स्तरों पर दर्ज कर गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टि के साथ शिकायतों को बंद किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वयं इस पोर्टल की मॉनिटरिंग करते हुए प्राथमिकता के आधार पर इन शिकायतों की समीक्षा की जाती है। इस संबंध में शासन स्तर पर विभिन्न माध्यमों से निर्देश जारी किए जाते हैं।

माह नवम्बर एवं दिसम्बर में खरगोन जिले की जनपद पंचायतों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंतर ‘‘’’ ग्रेड हासिल की गई परिणामस्वरूप जिले को प्रथम श्रेणी में लाकर सराहनीय कार्य किया है। जनपद पंचायतों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांक सिंह द्वारा जिले की समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा जनपद पंचायतों में उत्कृष्ट करने वाले अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी-मनरेगाविकासखण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास मिशन-ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण को अर्द्धशासकीय पत्र के माध्यम से प्रशंसा पत्र प्रदान किए गये।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.