विदिशा, दिनांक 26 फरवरी 2022
मध्यप्रदेश में पशुपालकों को क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में विदिशा प्रदेश में अव्वल है। पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उप संचालक श्री ओम प्रकाश गौर ने बताया कि जिले में विभिन्न बैंकों के द्वारा कुल 9891 केसीसी स्वीकृत हुए हैं। इन केसीसी धारकों को 15 करोड़ 13 लाख रुपए वितरित हुए हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुपालकों को पशु पालन क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए शत् प्रतिशत पशुपालन व्यवसाय से जुड़े पशुपालकों को केसीसी जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं इस संबंध में बैंकों से भी सतत संपर्क विभाग के अधिकारी व खंड स्तरीय अमले के द्वारा किया जा रहा है।
