माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल की कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री बालाघाट पहुंच गई है। इस सामग्री को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट में बनाये गये स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने आज 08 फरवरी को इस स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 1-4 की गार्ड लगाई गई है। स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री मानवटकर भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 17 व 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली है।
Breaking News
Loading...
