कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विशेष जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक
में कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा
संचालित स्वरोजगार योजना के प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने 25
फरवरी को रायसेन वन परिसर में आयोजित किए जा रहे स्वरोजगार मेले में अधिक
से अधिक हितग्राहियों को स्ट्रीट वेंडर योजना, उद्यम क्रांति योजना सहित
अन्य स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों
तथा बैंक प्रतिनिधियों को दिए। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि स्वरोजगार
योजना से संबंधित कोई भी प्रकरण बैंकों में लंबित ना रहे। सभी बैंक
निर्धारित लक्ष्य अनुसार स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत करते हुए
हितग्राहियों को राशि वितरण करें जिससे कि वह अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर
सकें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा, एलडीएम श्री एचएस सोनी
सहित संबंधित अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
