शासन के निर्देशानुसार शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैहर में विद्यार्थियों द्वारा मनाया मातृपितृ पूजन दिवस। इस संबंध में संस्था के प्राचार्य जयंत खांडवे ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 14 फरवरी को संस्था में विद्यार्थियों के माध्यम से मातृपितृ पूजन दिवस मनाया जाना था, इसी के तहत आज संस्था में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के माता पिता को आमंत्रित किया गया एवं संस्था की संस्कृताचार्य कुमारी श्रद्धा तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ मातृपितृ के पूजन की गतिविधियां संपन्न कराई गई।इस अवसर पर संस्था के शिक्षक गण एस पी श्रीनाग, राधेश्याम कुम्बलवार, श्रीमती केमा उइके, कु लक्ष्मी वारके, श्रीमती अनामिका गुप्ता, महेंद्र नागेश्वर, चंद्रप्रकाश बारमाटे, पीटीआई नवजीत सिंह परिहार, श्रीमती ज्योति धवलकर, एनलाल खैरवार, कांतिकुमार सेवईवार, विशाखा रामटेके, कु मिताली तिवारी, श्रीमती आनंदी देशमुख, श्रीमती निशा अमुले, शिवपाल ठाकरे, श्रीमती लक्ष्मी राहंगडाले, श्रीमती तृप्ति परिहार, लक्ष्मी नारायण टेम्भरे, दिलीप वड़ीचार, श्रीमती गायत्री कावरे आदि उपस्थित रहे।
Breaking News
Loading...
