डीपीसी श्री मेश्राम व बीआरसी श्री बिसेन ने किया लालबर्रा विकासखंड की शालाओं का निरीक्षण
Editor DeskFebruary 13, 2022
0
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एल मेश्राम और बीआरसी श्री के जी बिसेन ने 11 फरवरी को लालबर्रा क्षेत्र की शालाओं का निरीक्षण किया गया।11 फरवरी को ग्राम छतेरा, सुरजाटोला, मोहगांव, खोंगाटोला, साल्हे की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया गया । जिसमेंसुरजाटोला व खोंगाटोला के छात्रों का शैक्षणिक स्तर कमजोर पाया गया । शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों के शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने प्रयास करे । बीआरसी कार्यालय लालबर्रा में स्टाफ की समीक्षा बैठक कर पेंडिंग कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देश दिए गए।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है