Type Here to Get Search Results !

लुटेरी दुल्हन पुलिस गिरफ्त में, कई युवकों को झांसा दे चुकी है उसकी गैंग

मोबाइल फोन में मिले युवकों के फोटो, कई शर्मिन्दगी में सामने नहीं आए 

जबलपुर। कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में शादी का नाटक कर जेवर-नकदी लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उम्रदराज अविवाहित पुरुषों को खूबसूरती के जाल में फसाकर शादी करने फिर उन्हें चपत लगाने वाली उर्मिला उर्फ रेणु बर्मन को उसकी कथित मौसी अर्चना बर्मन और सहयोगी भागचंद कोरी व अमर सिंह ठाकुर को पकड़ कर पुलिस ने लुटेरी गैंग का राज फाश कर दिया। आरोपियों ने शपथ पत्र एवं दस्तावेजों में फर्जी कागजात का उपयोग किया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। लुटेरी दुल्हन इसके पहले भी कई युवकों को झांसा देकर लूट चुकी है।

 नाम-पता बदला, दस्तावेज भी फर्जी लगाए

ओमती टीआई एसपीएस बघेल ने बताया, कि भीमगढ़ छपरा सिवनी निवासी दशरथ पटेल की शादी धनवंतरी नगर निवासी उर्मिला अहिरवार उर्फरेणु पटेल से तय हुई थी। उर्मिला उर्फ रेणु का रिश्ता उसका कथित चाचा अमर सिंह पटेल निवासी संजीवनी नगर और मौसी अर्चना बर्मन निवासी नेहरू नगर मेडिकल कॉलेज गढ़ा ने मिलकर तय कराई थी। जालसाजों ने बताया, कि बेटी रेणु अनाथ है,बचपन से उन्हीं लोगों ने पाला-पोसा है। फरियादी दूल्हा दशरथ पटेल सिवनी में स्कूल बस ड्राइविंग के साथ खेती-बारी करता है। दशरथ के चाचा जागेश्वर पटेल ने इस रिश्ते की बात अमर सिंह पटेल से चलाई थी। जागेश्वर पटेल गढ़ा में एक होटल में काम करता है। वहीं पर संजीवनी नगर निवासी अमर सिंह पटेल आता रहता था। जागेश्वर पटेल ने अमर सिंह पटेल से अपने भतीजे दशरथ पटेल के लिए रिश्ते की बात की थी। अमर पटेल ने कथित भतीजी रेणु का रिश्ता कराने की पहल की। फोटो दिखाने के साथ ही रेनू पटेल को दिखाने के बहाने जागेश्वर पटेल के घर ले गया। कुछ दिन पहले शादी की बात फाइनल हुई। तय हुआ कि ग्वारीघाट में एक मंदिर से रेनू पटेल और दशरथ पटेल की शादी हो जाएगी। रेणु का असली नाम उर्मिला अहिरवार है। 

2 जनवरी को भी कर चुकी है शादी,दूल्हा शर्म के कारण चुप 

पुलिस ने कि आरोपियों ने 2 जनवरी 2022 को इसी तरह जबलपुर निवासी एक और युवक से फर्जी शादी कर 15 हजार रु पए ठगे थे। शर्मिदगी के चलते युवक ने इस मामले में कहीं शिकायत नहीं की। आरोपियों के मोबाइल में कुछ और युवकों के फोटो मिले हैं। संभावना है, कि यह लोग भी ठगी के शिकार हुए हैं। पुलिस को आरोपियों के पास से फर्जी नोटरी और दस्तावेज मिले हैं। शादी की नोटरी में भी रेणु उर्फ उर्मिला ने अपना एड्रेस भानतलैया लिखवाया है, जबकि वह धनवंतरी नगर में रहती है। पुलिस मामले की पड़ताल कर इसमें शामिल एक महिला वकील को भी तलाश कर रही है। वहीं शादी का झांसा देकर लूटी गई नकदी व जेवर आदि बरामद किए गए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.