नर्मदापुरम/22,फरवरी,2022/ गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा 23 फरवरी को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मंत्री श्री मिश्रा के प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 23 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11:45 बजे इटारसी आयेंगे। मंत्री श्री मिश्रा प्रात: 11:55 बजे संत गाडगे महाराज जी की मूर्ति का अनारवरण करेंगे तथा दोपहर 12:00 बजे जयस्तंभ चौक इटारसी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री श्री मिश्रा दोपहर 12:05 बजे थाना परिसार कम्यूनिटी हॉल इटारसी में पुलिस आवासीय गृह का निरीक्षण एवं उद्घाटन करेंगे। मंत्री श्री मिश्रा दोपहर 2:25 बजे इटारसी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा का दौरा कार्यक्रम
February 24, 2022
0
Tags
