शासकीय एवं अशासकीय आईटीआई से विगत वर्षो में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जिनकी अंकसूची में नाम, पिता का नाम, माता का नाम एवं फोटो संबंधी सुधार किया जाना है, ऐसे प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 28 फरवरी 2022 के पूर्व अपनी आईटीआई में उपस्थित होकर सुधार संबंधी कार्यवाही करवा सकते हैं। डीजीईटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार 28 फरवरी 2022 के पश्चात अंकसूची एवं प्रमाण पत्र में सुधार संबंधी कार्यवाही नहीं की जाएगी। अंकसूची एवं प्रमाण पत्रों में सुधार का यह अंतिम अवसर है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा और प्राप्त शिकायतें मान्य नहीं होगी।
Breaking News
Loading...
