कटनी (5 फरवरी)- नेहरु युवा केंद्र कटनी के तत्वाधान में गांधी जी की पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन करने एवं मद्दनिषेध का संकल्प लेने रंगोली एवं चित्रकला का आयोजन रीठी युवा मंडल द्वारा 30 जनवरी को किया गया। उत्तम रंगोली एवं चित्रकला करने वाले युवा-युवतियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सोनाली ताम्रकार, अंकित सोनी की अगुवाई में एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निकिता नामदेव के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र रीठी में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में रीठी निवासी प्राची पटेल, रश्मि
पटेल, सुरभी गुप्ता, माया साहू, मीनू
प्रधान, साक्षी, निशा बर्मन, आकांक्षा, दुर्गा, कृति, मोहित सहित अन्य प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
