Type Here to Get Search Results !

पशुपालन गतिविधियों से के.सी.सी. लिकेंज अभियान



मंदसौर 6 फरवरी 22/उप संचालक पशुपालन अधिकारी ने बताया कि भारत शासन मत्स्य पालन एवं डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार 15फरवरी 2022 तक नेशनवाइड एनिमल हस्बेड्री डेयरी एवं फिशरीज के.सी.सी कैम्पेन वित्त विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है।अभियान अंतर्गत पात्र पशुपालक, दुग्ध उत्पादक संगठन को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराते हुये पशुपालन की गतिविधि से जोडना है तथा वह कृषक जो कि पूर्व से के.सी.सी. धारक है उनके के.सी.सी. को भी इस अभियान अंतर्गत पशुपालन गतिधिधि से जोडने की कार्यवाही की जायेगी। पशुपालन की गतिविधियों में पशुपालक के के.सी.सी. लिंकेज होने पर पशुचारा, दाना, बाटा क्रय करने हेतु बैंक शाखा के द्वारा प्रति गाय 15000/- रू एवं प्रति भैंस 18000/- रू राशि 3 माह के लिये प्रदाय की जायेगी। पशुपालक 3 माह में जमा करके पुनः राशि आवश्यकता अनुसार प्राप्त कर सकता है। अभियान के आवेदन पत्र तैयार करने हेतु कृषक, पशुपालक निकट के पशु चिकित्सा संस्था प्रभारी से संपर्क करके आवेदन पत्र तैयार करवायें। आवेदन पत्र के साथ कृषक को जमीन की खसरा नकल, राशन कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक के के.सी.सी. का खाता क्रमांक उपलब्ध कराना होगा।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.